BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

श्रीविंध्य धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा गरीबों को कंबल दिया किया गया

 श्रीविंध्य धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा गरीबों को कंबल दिया किया गया

आइडियल इंडिया न्यूज
अखिलेश मिश्र "बागी" मीरजापुर

 

मीरजापुर जनपद में समाज सेवा में अग्रणी स्थान रखने वाली सामाजिक संस्था श्री विंध्य धाम चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी पंडित शेखर सरन उपाध्याय एवं राघवेन्द्र उपाध्याय ने 7 जनवरी को ठंड के मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई वह प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने ट्रस्ट के द्वारा सैकड़ों कंबल गरीबों और असहाय लोगों को वितरित किए गए।


 यह कार्यक्रम विंध्याचल क्षेत्र में ठंड से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखी गई। इस अवसर पर ट्रस्टी पंडित शेखर सरण उपाध्याय ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से ट्रस्ट निरंतर समाज सेवा में लगा हुआ है। सेवा ही जीवन का सच्चा धर्म है और ठंड में कंबल वितरण से गरीबों को कुछ राहत मिलती है।पंडित राघवेंद्र उपाध्याय, मां विंध्यवासिनी धाम के श्रृंगारिया प्रधान पुजारी ने कहा कि "श्री विंध्य धाम चैरिटेबल ट्रस्ट" पिछले लगभग दस वर्षों से निरंतर भक्तों की सेवा में लगा हुआ है। यह ट्रस्ट स्थानीय जरूरतमंदों, गरीबों तथा असहाय लोगों की सहायता करता आ रहा है। ट्रस्ट के माध्यम से नेत्र परीक्षण, चश्मा, दवा वितरण के साथ साथ प्रचंड गर्मी में भक्तों के गले को ठंडक पहुंचाने के लिए शरबत वितरण करना, विभिन्न सामाजिक कार्य जैसे सहायता वितरण, सेवा कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे पुण्य कार्य अनवरत जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ