BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी को जन्मदिन पर किया गया सम्मानित, लोगों ने दिल खोलकर दिया शुभकामनाएं

 विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी को जन्मदिन पर किया गया सम्मानित, लोगों ने दिल खोलकर दिया शुभकामनाएं


आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक आजमगढ़



आजमगढ़। नगर के सिधारी स्थित एस एन आर डी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश तिवारी पप्पू पंडित के पुत्र एवं विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी का जन्मदिन भव्य समारोह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आल इंडिया ग्रामीण बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय उपमहासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन और आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय ने शिवम तिवारी को सम्मान पत्र व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।

        अपने संबोधन में ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव ने शिवम तिवारी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में इनका योगदान प्रसंशनीय है। अंबिका सेवा संस्थान के प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने  जन्मदिन की बधाई देते हुए श्री तिवारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

       सम्मान से अभिभूत शिवम तिवारी ने कहा कि वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित हैं। इस मौके पर गायक कलाकार राजेश रंजन, जगदंबा उपाध्याय,आनंद मणि चतुर्वेदी , शुभम तिवारी, एंकर अभय त्रिपाठी , संदीप सिंह आदि लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ