BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

रघुराज प्रताप सिंह के निधन से सेवराई–जमानिया में शोक का माहौल*

 रघुराज प्रताप सिंह के निधन से सेवराई–जमानिया में शोक का माहौल*


 दिल्ली के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. ए. के. गुप्ता, अखिल भारतीय चिकित्सा संघ के महासचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड एवं बिहार के प्रभारी डॉ. कमल कुमार कश्यप, भदौरा बाजार के चिकित्सक एवं अखिल भारतीय चिकित्सा संघ, गाजीपुर के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया संवेदना 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

डा ए के गुप्ता द्वारका नई दिल्ली 



                      संवेदना व्यक्त करते हुए डा ए के गुप्ता 


उत्तर प्रदेश के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय ओमप्रकाश सिंह के इकलौते भतीजे रघुराज प्रताप सिंह का दिल्ली में एक सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। वह विधायक के छोटे भाई शैलेश सिंह के पुत्र थे। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही सेवराई सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, दिल्ली में हुए सड़क हादसे में रघुराज प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।



दिवंगत रघुराज प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ-साथ अन्य प्रांतों एवं जनपदों से आए गणमान्य व्यक्तियों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शोक व्यक्त करने वालों में दिल्ली के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. ए. के. गुप्ता, अखिल भारतीय चिकित्सा संघ के महासचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड एवं बिहार के प्रभारी डॉ. कमल कुमार कश्यप, भदौरा बाजार के चिकित्सक एवं अखिल भारतीय चिकित्सा संघ, गाजीपुर के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत के व्यक्तित्व, उनके सामाजिक व्यवहार एवं पारिवारिक मूल्यों को स्मरण करते हुए उनके असामयिक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। उनका असमय निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरा आघात है, जिसकी क्षतिपूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है।

इसके साथ ही स्वर्गीय डॉ. डी.एन. गुप्ता के बड़े पौत्र डॉ. पुष्करन गुप्ता एवं छोटे पौत्र, दिल्ली विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के होनहार छात्र अमन कुमार गुप्ता तथा पौत्री, मेधावी मेडिकल छात्रा अविशी गुप्ता एवं डॉ आस्था गुप्ता ने भी शोक समारोह में उपस्थित होकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को धैर्य, साहस एवं मानसिक संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वातावरण पूरी तरह शोकाकुल रहा तथा हर ओर गहरी संवेदना और आत्मीयता का भाव व्याप्त था। अंत में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसके अतिरिक्त, शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से आए अनेक वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भी स्थानीय विधायक माननीय ओमप्रकाश सिंह से भेंट कर दिवंगत के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ