BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

दवा विक्रेता समिति मीरजापुर ने गणतंत्र दिवस समारोह बड़े भव्यता से मनाया गया

 दवा विक्रेता समिति मीरजापुर ने गणतंत्र दिवस समारोह बड़े भव्यता से मनाया गया 

आइडियल इंडिया न्यूज 

मीरजापुर ब्यूरो डेस्क 

   


मीरजापुर जिले के दवा व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था दवा विक्रेता समिति मीरजापुर के द्वारा आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह जिला सचिव संजय गुप्ता के आवास भैंसाहिया टोला पर बड़े धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत

संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी के द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान के साथ किया गया , कार्यक्रम में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन उप्र.के प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र ने  दवा व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर से सहयोग करने की बात कही,अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात कार्यकारिणी , विभिन्न कमेटी के सदस्यों तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा जिलाध्यक्ष और जिला सचिव के द्वारा की गई। नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

 नव गठित जिला कार्यकारिणी(कोर कमेटी)में अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी,उपाध्यक्ष  रंजीत मौर्या, सचिव संजय कुमार गुप्ता ,महामंत्री पंकज केशरी, कोषाध्यक्ष  सुशील कुमार,संगठन मंत्री  जय प्रकाश सेठ, उप सचिव विंदेश्वर सिंह, रीतेश गुप्ता और धीरज साहू कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। मार्ग दर्शक मण्डल में  मो. इशरत ख़ान , अखिलेश मिश्रा , सूर्य कांत पाठक ,होल सेल एडवाइजरी कमेटी में अमित खंडेलवाल अध्यक्ष , संजय जायसवाल उपाध्यक्ष ,जगदीश जायसवाल एडवाइजर ,रिटेल एडवाइजरी कमेटी में मो. नन्हे अध्यक्ष , रीतेश उपाध्यक्ष , कुंज गौतम एडवाइजर बनाए गए। टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष चन्दन यादव, उपाध्यक्ष ब्रिकेश दुबे व  ब्रजेश्वर सिंह को एडवाइजर बनाया गया इसी तरह अनुशासन समिति के अध्यक्ष बद्री अग्रहरि , धर्मेन्द्र चौरसिया उपाध्यक्ष मो.जुल्फिकार अली एडवाइजर नियुक्त हुए,सोशल वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष महेश गुप्ता, मिंटू उपाध्यक्षज्ञसुप्रियो चक्रवर्ती एडवाइजर मनोनीत हुए,नगर सेक्टर के दीन दयाल गुप्ता सेक्टर प्रमुख, सुनील कुमार उपाध्यक्ष , आयुष यादव नगर सचिव शिवम् नगर सह सचिव ,गंगा पार सेक्टर की जिम्मेदारी राजेश यादव को लालगंज सेक्टर सर्वेश मौर्या , अशोक बिंद , संजय मौर्या , चुनार सेक्टर मदन मौर्या ,मड़िहान सेक्टर  आदर्श मौर्या , श्याम लाल मौर्या चंद्रेश मौर्या को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ