विभोवत्स साहित्य संस्थान ने कराया शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस,प्रमुख संपादक आजमगढ़
दतिया। मध्य प्रदेश। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विभोत्सव साहित्य संस्थान के तत्वाधान में भांडेर जिला दतिया मध्य प्रदेश में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री घनश्याम पीरौनिया एवं अध्यक्षता राधा वल्लभ पांडे सागर ने किया ।
++++++++++++++++++++
सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ से पधारी सोनिया सोनी ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य आयोजन करता साहित्य प्रेमी राजेश सिंह चौहान एवं कवि सम्मेलन संयोजिका एवं संस्थान की अध्यक्ष विभा शुक्ला ने आए हुए अतिथियों एवं कवियों का अंग वस्त्रम एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में झांसी से पधारे गोपाल मार्तंड जी प्रयागराज से कृषिकांत कामिल, श्रावस्ती से सुधीर मिश्रा झाबुआ मध्य प्रदेश से निसार पठान ने अपने अद्भुत काव्य पाठ से पुरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। संयोजिका विभा शुक्ला ने अपने शानदार काव्य पाठ करते हुए संस्था द्वारा भविष्य में अनेक जगहों पर कार्यक्रम करने की बात बताई और कहा कि संस्था का उद्देश्य साहित्य और समाज के प्रति समर्पण की भावना है।
इस अवसर पर भारतीय रेल विभाग में सेवा दे रहे सुशील मिश्रा जी एवं डीआरएम के मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा जी दिल्ली से कार्यक्रम में पधारे अमित शर्मा अनुभव जी उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन का सफल संचालन हरि हर्ष बहादुर ने किया अंत में संस्थान की अध्यक्ष विभाग शुक्ला ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कवि सम्मेलन की सफलता के लिए संस्थान की सभी पदाधिकारीयो का धन्यवाद ज्ञापित किया




0 टिप्पणियाँ