अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी: सड़कें अतिक्रमण मुक्त हो तभी यातायात सुगम रहेगा
आइडियल इंडिया न्यूज़
सीताराम गुप्ता श्रावस्ती/बहराइच
जनपद श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का विशेष अभियान निरंतर जारी है। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना तथा आमजन को सुरक्षित एवं निर्विघ्न आवागमन उपलब्ध कराना है।
इसी क्रम में दिनांक 04 जनवरी 2026 को थाना इकौना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त करते हुए कस्बा इकौना में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा कोतवाली भिनगा की टीम द्वारा कस्बा भिनगा में प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़े ठेले, हाथ ठेले एवं अन्य वाहनों को हटाया गया साथ ही संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे आगे से सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें।
दुकानदारों एवं आमजन से अपील की गई कि वे कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें तथा सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में अपनी भूमिका निभाएं।
यह जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि जनपद की सभी सड़कें सुगम सुरक्षित एवं अवरोध मुक्त बनी रहें और किसी भी नागरिक को यातायात संबंधी कोई असुविधा न हो।

0 टिप्पणियाँ