आइडियल इंडिया न्यूज़
सीताराम गुप्ता श्रावस्ती/ बहराइच
****************
पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम द्वारा वर्तमान में संचालित *मिशन शक्ति अभियान5.0* के और बेहतर संचालन हेतु समस्त थानो पर स्थापित *मिशन शक्ति केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया था।* निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मिशन शक्ति केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु केंद्रों पर नियुक्त अधिकारियों व महिला पुलिस कर्मियों को I-Got पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि मिशन शक्ति केन्द्र की सफलता के लिए SOP की गहन जानकारी आवश्यक है। इसी क्रम में, आज दिनांक 03.01.2026 को पुलिस लाइन भिनगा, लवकुश सभागार में क्षेत्राधिकारी लाइन श्री आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्रों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों व प्रभारियों को I-GOT पोर्टल के माध्यम से पुनः प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में मिशन शक्ति केन्द्र में नियुक्त समस्त स्टाफ को वीडियो के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई और वरिष्ठ पुलिस कर्मियों द्वारा डिस्कशन भी कराया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य है कि वर्तमान में चल रहे मिशन शक्ति5.0 अभियान को और बेहतर संचालित किया जा सके। वीडियो के माध्यम से महिलाओं /बालिकाओं को उनके अधिकारों व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने व उनकी शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक तौर तरीके सिखाए गए।


0 टिप्पणियाँ