सिमरन मेडिकल का हुआ उद्घाटन ,
सभासद विजय प्रजापति और अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र ने काटा फीता
आइडियल इंडिया न्यूज
मीरजापुर ब्यूरो डेस्क
मीरजापुर शहर के भरूहना निरंकारी रोड पर आज 2 जनवरी को सिमरन मेडिकल स्टोर का उद्घाटन सभासद विजय प्रजापति और अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्र के द्वारा फीता काट कर किया गया , उपस्थित लोगों में चर्चा करते हुए सभासद ने कहा कि अब इस मोहल्ले के लोगों को दवा मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी, प्रो. यशवंत राव ने कहा उनका उद्देश्य केवल दवा बेचना नहीं है बल्कि सभी लोग स्वस्थ रहे इसके लिए वह सुझाव और जानकारी देते रहेंगे, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला सचिव मनोज कौशल ने कहा कि दवा की विस्तृत जानकारी केवल फार्मासिस्ट को होती है इसलिए हमेशा दवा फार्मासिस्ट की दुकान से लेना चाहिए , उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कन्हैयालाल एडवोकेट, डॉ. भत्रि , डॉ.सुरेश कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ