BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का* *आयोजन---माय इन्डिया माय

सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का* *आयोजन---माय इन्डिया माय वोट*

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

केदारनाथ सिंह समाचार सम्पादक बदलापुर जौनपुर 

   


बदलापुर जौनपुर  सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना और एन. सी .सी. के संयुक्त तत्वावधान में सोलहवेंपक राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम *" माय इन्डिया, माय वोट "* पर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम महाविद्यालय परिसर में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं,प्राध्यापकों, कर्मचारियों आदि को प्राचार्य जी के द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। शपथ के पश्चात प्राचार्य के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। तत्पश्चात जागरूकता के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में सम्मिलित छात्र मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए स्थानीय कस्बे में गये और जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न कर महाविद्यालय परिसर में वापस आ गए। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. जोरावर सिंह के द्वारा किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.महेंद्र सिंह, डाॅ.मुमताज अहमद अंसारी, डाॅ. पवन सिंह,डाॅ तमन्ना नाज के साथ डाॅ. ओम प्रकाश दुबे, डाॅ. इन्द्रजीत सिंह, डाॅ. कर्मचंद्र यादव,डाॅ. रोहित सिंह, डाॅ. तिलक सिंह यादव, डाॅ संतोष सिंह, राजुल सिंह, सुनील सिंह, राघवेन्द्र सिंह, ऋतुपर्ण सिंह ,विजय प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ