विद्या वाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किए गए अरुण कुमार पांडेय
आइडियल इंडिया न्यूज़, जयचंद वाराणसीवाराणसी, भगवान भोलेनाथ की पवित्र नगरी काशी क्षेत्र अंतर्गत रामकटोरा के मदन मोहन मालवीय सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार , झारखंड, महाराष्ट्र ,गुजरात आदि प्रांतों से विद्वानों ने सहभागिता किया। काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक शोधार्थियों एवं विद्वानों को विद्या वाचस्पति (डाक्टरेट) की उपाधि से विभूषित किया गया।
इसी क्रम में जनपद सोनभद्र घोरावल के वरिष्ठ पत्रकार संघर्षशील युवा जनप्रतिनिधि अरुण कुमार पांडेय को उनके सुदीर्घ हिंदी साधना एवं कला के क्षेत्र में उपलब्धियां एवं सेवाओं के लिए विद्या वाचस्पति (डॉक्टरेट) का मानद उपाधि प्रमाण पत्र,माल्यार्पण, अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह के साथ प्रदान किया गया। इस अवसर पर काशी हिंदी विद्यापीठ के कुलाधिपति सुख मंगल सिंह मंगल, कुलपति डॉ संभाजी बाविस्कर, कुलसचिव इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, दीवानी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष डॉ राम अवतार पांडेय, श्री प्रकाश श्रीवास्तव गणेश, निराला शब्द संवाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संपादक डॉ प्रमोद वाचस्पति, प्रयागराज के पूर्व न्यायाधीश चंद्रभान सुकुमार सहित अनेक विद्वान उपस्थित थे।
डॉक्टरेट उपाधि के प्राप्ति के पश्चात मिल रही हैं अनेक बधाइयां और शुभकामनाएं
अरूण कुमार पांडेय जो कि जनपद में एक संघर्षशील जुझारू नेता, वक्ता और विद्वान के रूप में, ईमानदार जनप्रतिनिधि के छवि के साथ जाने जाते हैं , को वाराणसी में 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर 'डॉक्टरेट' की उपाधि से नवाजा गया था! जिसकी जानकारी उनके शुभचिंतकों को जब हुई तो लोगों ने उनका भरपूर अभिवादन किया और शुभकामनाएं दिया यह सिलसिला अनवरत जारी है।

0 टिप्पणियाँ