BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

गाजीपुर में युवक की हत्या, सिर और छाती में मारी गोली, बदमाशों ने फोनकर बुलाया था

 गाजीपुर में युवक की हत्या, सिर और छाती में मारी गोली, बदमाशों ने फोनकर बुलाया था

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

डा एस के गुप्ता भदौरा गाजीपुर 

गाजीपुर : कासिमाबाद थाना क्षेत्र में बेलसड़ी गांव के पास रविवार देर शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने युवक को फोनकर बुलाया और बातचीत करते समय सिर और छाती में गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से असलहा लहराते हुए फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इलाके में दहशत : युवक की पहचान बेलसड़ी गांव के रहने वाले दीपक राजभर (22) पुत्र राम अवतार राजभर के रूप में हुई है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस कॉल डिटेल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश : एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया, कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में एक युवक की हत्या की सूचना मिली है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है, जांच पड़ताल की जा रही है. हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से की गई है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ