BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सीतापुर: ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में मनरेगा घोटाला, आइडियल इंडिया न्यूज में प्रकाशित खबर का बड़ा असर—डीसी मनरेगा ने लिया संज्ञान


आइडियल इंडिया न्यूज पुनीत यादव

सीतापुर: ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में मनरेगा घोटाला, आइडियल इंडिया न्यूज में प्रकाशित खबर का बड़ा असर—डीसी मनरेगा ने लिया संज्ञान

आइडियल इंडिया न्यूज | पुनीत यादव

सीतापुर जनपद के विकासखंड हरगांव की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत सामने आए कथित भ्रष्टाचार के मामले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। आइडियल इंडिया न्यूज में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है, जिसके बाद डीसी मनरेगा कार्यालय ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में मनरेगा कार्यों के दौरान अनियमितताओं, फर्जी मजदूरों की हाजिरी और बिना कार्य कराए भुगतान किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायत में पशु बाड़ा सहित अन्य विकास कार्यों में भुगतान होने के बावजूद मौके पर निर्माण कार्य नहीं पाए जाने की बात कही गई है।
डीसी मनरेगा के निर्देश पर तकनीकी सहायक से पूरे मामले में लिखित जवाब तलब किया गया है। वहीं खंड विकास अधिकारी हरगांव और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मौके पर न्यूनतम मजदूर कार्य करते मिले, जबकि कागजों में अधिक मजदूर दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। प्रशासनिक स्तर पर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्राप्त स्पष्टीकरण और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
अब देखना होगा कि ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में हुए इस कथित मनरेगा घोटाले में जिम्मेदारों पर कब तक कार्रवाई होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ