BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

दीपिका गुर्जर राष्ट्रीय स्तरीय "सावित्री बाई फुले अवार्ड - 2026 से सम्मानित

 दीपिका गुर्जर राष्ट्रीय स्तरीय "सावित्री बाई फुले अवार्ड - 2026 से सम्मानित 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 



++++++++++++++++



भारतीय दलित साहित्य अकादमी, राजस्थान [महिला प्रकोष्ठ] के तत्वावधान में 7वें राष्ट्रीय स्तरीय सावित्री बाई फुले सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर के साइंस पार्क ऑडिटोरियम, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सचिव विधिक प्राधिकरण जयपुर की पल्लवी शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड (पूर्व राज्य मंत्री) डॉ. अर्चना शर्मा, राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल निर्मल, प्रदेश महामंत्री भोमाराम बोस इत्यादि अतिथियों ने शिक्षा एवं समाजसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए करौली जिले की सपोटरा नगरपालिका के तुरसंगपुरा निवासी अध्यापिका एवं समाजसेवी दीपिका गुर्जर को 7वें सावित्री बाई फुले अवार्ड -2026 से सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। भारतीय दलित साहित्य अकादमी (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेशाध्यक्ष हेमलता कांसोटिया ने बताया कि अध्यापिका एवं समाजसेवी दीपिका गुर्जर पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों यथा- शिक्षा, स्वास्थ्य, कम्बल वितरण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नारी सशक्तिकरण, नशामुक्ति अभियान, जल संरक्षण इत्यादि क्षेत्रों में सक्रिय रूप से प्रशंसनीय कार्य कर रही हैं। इनके कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन के परिचायक हैं। इस कारण इन्हें सावित्री बाई फुले अवार्ड -2026 से सम्मानित किया गया हैं। दीपिका गुर्जर पूर्व में भी नारी शक्ति वंदन सम्मान, पं. श्रीराम शर्मा अवार्ड, नारी रत्न अवार्ड, भारत गौरव रत्न सम्मान इत्यादि विभिन्न सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एनएसओ, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष कल्लू प्रजापति, युवा अध्यक्ष भूरसिंह मीना, पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष पूनम प्रजापति, उपाध्यक्ष विजय प्रजापत, इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हीरालाल महावर, कवि कृष्ण कुमार, महेश महूं, पदम महूं इत्यादि ने दीपिका गुर्जर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ