फैजुल्लागंज को बाढ़ की विभीषिका से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम- डॉ नीरज बोरा
आइडियल इंडिया न्यूज़
हरिकृष्ण गुप्ता,लखनऊ
बार-बार बाढ़ और जलभराव का दंश झेलने वाले फैजुल्लागंज एवं आसपास के निचले इलाकों के लिए स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्ययोजना तैयार की गई है। अब लक्ष्य केवल संकट के समय राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था विकसित करना है।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए लखनऊ उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जिन्होंने क्षेत्र की समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्यवाही की पहल की उनके प्रति आभार साथ ही योगी आदित्यनाथ जी का भी हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आइए देखें क्या है खास इस महत्वपूर्ण ₹182 करोड़ की परियोजना में आईआईएम रोड से खदरा होते हुए पक्कापुल (हार्डिंग ब्रिज) तक लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे तटबंध का निर्माण प्रस्तावित है।
148 करोड से फ्लड पंपिंग स्टेशन गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर नालों से पानी के बैकफ्लो को रोकने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना है।
आधुनिक ड्रेनेज नेटवर्क न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन तक जल निकासी का विस्तृत नेटवर्क विकसित करने की योजना है, ताकि बरसाती पानी की निकासी सुचारु हो सके।
यह पहल केवल एक तटबंध का निर्माण नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की सुरक्षा, उनके घरों और संपत्ति की रक्षा तथा क्षेत्र के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से फैजुल्लागंज सहित आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ एवं जलभराव के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी। इस प्रकार आपकी सरकार आपकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना आगे बढ़ा रही है। फैजुल्लागंज के सुरक्षित भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।



0 टिप्पणियाँ