नुआंव में दुर्गा प्रतिमाओं को जल प्रवाहित करने के साथ नौ दिवसीय महोत्सव का समापन
नुआंव बाजार से मुख्य मार्ग तक निकाली गई झांकी
देर शाम कैमूर बक्सर के बार्डर पजरांव पुल स्थित नदी में हुवा भसान
आइडियल इंडिया न्यूज
विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, समाचार संपादक पटना
नुआंव/कैमूर।प्रतिमाओं के भसान के साथ नुआंव में चल रहे नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया।नव युवक दुर्गा पूजा समिति नुआंव बाजार सहित अन्य समितियों ने बाजार सहित मुख्य मार्ग पर झांकी का प्रदर्शन किया ।जिसमें समिति सहित दुर्गा भक्तों ने मां के जय कारे से पूरे वातावरण को गंजूयमान किया।
आज सुबह से लेकर देर शाम तक पूरा बाजार भरत मिलाप एवं दुर्गा पूजा को लेकर गुलजार रहा।इस तरह गोरिया धर्मावती,कर्मनाशा नदी के संगम में मूर्तियों के विसर्जन के बाद दुर्गा महोत्सव समाप्त हो गया।


0 टिप्पणियाँ