BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

वाराणसी में बंदरों का भयंकर आतंक: 4 साल की मासूम समेत कई मवेशियों को काटकर किया लहूलुहान, दहशत में गौरव नगर

 वाराणसी में बंदरों का भयंकर आतंक: 4 साल की मासूम समेत कई मवेशियों को काटकर किया लहूलुहान, दहशत में गौरव नगर

आइडियल इंडिया न्यूज़ ,जयचन्द वाराणसी 

              


वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर कदंवा पंचकोशी रोड स्थित गौरव नगर कॉलोनी और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों आवारा बंदरों ने भयंकर उत्पाद मचा रखा है। बंदरों के लगातार बढ़ते आक्रामक हमलों से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक,बंदरों का एक झुंड पिछले कुछ दिनों से बेहद हिंसक हो चुका है।यह झुंड घरों के बाहर खेलने वाले छोटे बच्चों को निशाना बना रहा है।हाल ही में कॉलोनी की 4 वर्षीय मासूम बच्ची 'सुकन्या' पर बंदरों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया।बंदरों ने बच्ची को बुरी तरह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिसका इलाज चल रहा है।इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार सहित पूरी कॉलोनी में भारी आक्रोश और डर व्याप्त है।हिंसक हो चुके ये बंदर पालतू मवेशियों जैसे कि छोटी बकरियों और गाय के बछड़ों को भी लगातार काटकर लहुलुहान कर रहे हैं।

प्रशासन से गुहार गौरव नगर और आसपास की कॉलोनियों के निवासियों का कहना है कि अब गलियों में पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने या घर से बाहर खेलने देने में भी खौफ खा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने कई बार इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया,लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।पीड़ित परिवारों और कॉलोनीवासियों ने वन विभाग तथा नगर निगम वाराणसी के उच्च अधिकारियों से इस मुसीबत से जल्द से जल्द निजात दिलाने की पुरजोर मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वन्यजीव विभाग तुरंत अपनी रेस्क्यू टीम भेजकर इन हमलावर बंदरों को पकड़े और उन्हें किसी सुरक्षित जंगल या दूरदराज के इलाके में छोड़े, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ