BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को दी बधाई, किया सम्मानित

 आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को दी बधाई, किया सम्मानित

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

मनोज कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

                  


आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन के पदाधिकारियों ने उनके जिवली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर माल्यार्पण किया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, प्रवक्ता एवं साहित्यकार संजय कुमार पांडे 'सरस', जिला संरक्षक लालमन यादव तथा जिला उपाध्यक्ष सरफराज पठान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडे 'सरस' ने कहा कि किसी भी संगठन में दायित्व व्यक्ति की कार्यकुशलता, संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं नेतृत्व के विश्वास के आधार पर सौंपा जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विनोद राय अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिला संरक्षक लालमन यादव एवं जिला उपाध्यक्ष सरफराज पठान ने भी विनोद राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी उनके नेतृत्व में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पत्रकार हितों एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।इस दौरान संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय, सहयोग और एकजुटता के साथ पत्रकारों के हितों की रक्षा, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ