उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए मार्टिनगंज के उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार गौतम सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
सरफराज पठान, मार्टिनगंज, आजमगढ़।
जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण तथा उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली के लिए मार्टिनगंज के उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार गौतम को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। उनके कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न (मोमेंटो), अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं संगठन की वार्षिक पत्रिका "आइडियल इंडिया" भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता साहित्यकार संजय कुमार पांडे 'सरस', जिला संरक्षक लालमन यादव तथा जिला उपाध्यक्ष सरफराज पठान विशेष रूप से उपस्थित रहे।राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडे 'सरस' ने कहा कि उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार गौतम अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने की उनकी कार्यशैली आमजन के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।
जिला संरक्षक लालमन यादव एवं जिला उपाध्यक्ष सरफराज पठान ने भी उपजिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले अधिकारी ही सुशासन की मजबूत नींव होते हैं। ऐसे अधिकारियों का सम्मान समाज में सकारात्मक प्रशासनिक व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करता है।सम्मान प्राप्त करने के उपरांत उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार गौतम ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।सम्मान समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने उपजिलाधिकारी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
की।

0 टिप्पणियाँ