*अमरावती से शुरू हुई 'चिखलदरा दर्शन' लालपरी बस सेवा, पर्यटकों का सफर हुआ और भी यादगार*
*दिनांक 15जुलाई 2026 | चिखलदरा प्रतिनिधि*
आइडियल इंडिया न्यूज़
सैय्यद गनी ,अचलपूर अमरावती महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल MSRTC ने पर्यटकों के लिए *'चिखलदरा दर्शन' बस सेवा* शुरू की है। इसका शुभारंभ *रविवार, 13 जुलाई 2026* को हुआ। सप्ताह में दो दिन सनिवार व रविवार अमरावती से चिखलदरा के लिए लालपरी बस सेवा
शुरू हुई है
*2. खासियत क्या है?*
- *BS-6 मॉडल* की नई आधुनिक बस
- बस में *आधुनिक साउंड सिस्टम* लगाया गया है - सफर में मधुर गीत सुन सकते हैं यात्री और आनंद मिल रहा है
- *अनुभवी और शांत स्वभाव* के ड्राइवर-कंडक्टर के साथ
- सफर अब *ज्यादा आरामदायक, सुरक्षित और यादगार* बन गया है
चिखलदरा बारिश के मौसम में सबसे खूबसूरत लगता है। पहले लोग निजी वाहनों से जाते थे। अब परिवार के साथ सरकारी लालपरी बस से जाना ज्यादा सस्ता और सुरक्षित हो गया है।
*4. यात्रियों का रिएक्शन:*
यात्रियों ने इस पहल की तारीफ की। उनका कहना है कि ये सफर न सिर्फ आरामदायक रहा बल्कि परिवार के साथ बिताए पल यादगार बन गए हैं पर्यटकों का मानना है कि महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की यह पहला पर्यटक को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित किफायती और सुखद यात्रा का बेहतर विकल्प उपलब्ध करा रही है परिवार और दोस्तों के साथ चिखलदरा घूमने जाने वाले लोगों के लिए यह बस सेवा किसी सौगात से कम नहीं है यात्रियों के लिए मुख्य मार्ग पर पुलिस प्रशासन का कडा बंदोबस्त लगा रहता है यातायात से संबंधित नियमों का पालन करने हेतु अपील और कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी होमगार्ड बड़ी संख्या में बंदोबस्त में तैनात रहते हैं यह बंदोबस्त अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री निकेतन कदम के आदेश अनुसार यात्रियों की सुरक्षा हेतु पोलिस का बड़ा बंदोबस्त लगाया जाता है

0 टिप्पणियाँ