गंगेश्वर महादेव शिवलिंग परिसर में हरिंद्रा वेलफेयर सोसायटी की संस्थापिका सुनीता साहनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण किया गया
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार नागर/सोनभद्र/ वाराणसी
वाराणसी। ऐतिहासिक महत्व वाले महानगर काशी में स्थित मां गंगा के पावन पवित्र तटीय क्षेत्र सूजाबाद में रविवार को सैनिक छावनी के पास गंगेश्वर महादेव शिव लिंग परिसर में हरिंद्रा वेलफेयर सोसायटी की संस्थापिका सुनीता साहनी एवं जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
जिसमें फल दार एवं आक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर हरिंद्रा समर्पित वेल फेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार नागर, गंगा प्रहरी राजेश कुमार साहनी, अधिवक्ता गोपाल दास उर्फ सच्चिदानन्द साहनी, मंजू देवी, अंजली राजपूत सहित अन्य सामाजिक महिलाएं शामिल रही।




0 टिप्पणियाँ