BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय इकाई द्वारा पूर्व सूबेदार आर्मी मेडिकल कोर डॉक्टर जे आर विश्वकर्मा का किया गया सारस्वत सम्मान

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय इकाई द्वारा पूर्व सूबेदार आर्मी मेडिकल कोर डॉक्टर जे आर विश्वकर्मा का किया गया सारस्वत सम्मान

आइडियल इंडिया न्यूज़

मनोज कुमार पांडेय, आजमगढ़

             


 
          आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय इकाई द्वारा पूर्व सूबेदार आर्मी मेडिकल कोर डॉक्टर जे आर विश्वकर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर उनके आवास लक्षिरामपुर में सारस्वत सम्मान किया गया l इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रवक्ता साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने पूर्व सूबेदार आर्मी मेडिकल कोर डॉक्टर जे आर विश्वकर्मा हिंद पैथोलॉजी का उनकी जन्म दिवस पर अंग वस्त्रम मोमेंटो बुके एवम संगठन की वार्षिक पत्रिका आइडियल इंडिया भेंट कर सम्मानित किया । 

             
      




          
   

राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने कहा कि पूर्व आर्मी मेडिकल कोर डॉक्टर जे आर विश्वकर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर जे आर विश्वकर्मा साहब का आशीर्वाद मार्गदर्शन संगठन को बराबर मिलता रहता है हम ईश्वर से उनके दीर्घायु सतायु होने की कामना करते हैं। अपने सम्मान से अभिभूत पूर्व सूबेदार आर्मी मेडिकल कोर डॉक्टर जे आर विश्वकर्मा ने कहा कि मेरे जन्म दिवस के अवसर पर मेरे आवास पर एसोसिएशन ने जो हमारा सम्मान किया है उसके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं भविष्य में संगठन को हमारी जहां जरूरत पड़ेगी हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। इस अवसर पर गौरी स्मारक पब्लिक स्कूल हरखूपुर की प्रधानाचार्य मालती विश्वकर्मा एवं उनके सुपुत्र अनिल विश्वकर्मा डॉ बृजेश विश्वकर्मा उत्कर्ष डॉ विनीत विश्वकर्मा ने डॉक्टर जे आर विश्वकर्मा के जन्मदिवस पर माल्यार्पण कर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ