BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सिधारी स्थित SNRD पब्लिक स्कूल में " फन डे,समर वाटर पूल पार्टी, वाटरमेलन एवं आइसक्रीम डे" पार्टी का हुआ आयोजन

  सिधारी स्थित SNRD पब्लिक स्कूल में " फन डे,समर वाटर पूल पार्टी, वाटरमेलन एवं आइसक्रीम डे" पार्टी का हुआ आयोजन

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़ 
                

आजमगढ़। सिधारी स्थित SNRD पब्लिक स्कूल में "फन डे,समर वाटरपूल पार्टी, वाटरमेलन एवं आइसक्रीम डे" का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्हे बच्चों के लिए पूल पार्टी की धुनों के बीच नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने पूल के ठंडे पानी व वाटर पार्क में अपने दोस्तों के साथ जमकर आनंद लिया। इसके बाद बच्चों ने वाटरमेलन डे के दौरान तरबूज का सेवन किया। साथ ही साथ बच्चों ने डीजे पर जम कर डांस व इन्जॉय के साथ ही विद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्राओं को ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से मन तरोताजा रहता है तथा बच्चों में ऊर्जा का संचारण होता है। 

              

बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के साथ ही अच्छे माहौल के लिए यह जरूरी है कि इस प्रकार की गतिविधियां समय-समय पर होती रहनी चाहिए। विद्यालय निदेशक शिवम् तिवारी ने बच्चों को गर्मी को देखते हुए आगाह करते हुए बताया कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी, मौसमी फल एवं हल्के और सादा भोजन का प्रयोग करें। प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता ने बताया कि बच्चों ने पूल व वाटर पार्क में बॉल, गुब्बारे, ट्यूब, आदि से खेलते हुए खूब मस्ती की। इस दौरान बच्चों को गर्मी से बचाव के टिप्स भी दिए गए। उन्होंने कहा कि गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का प्रयोग करना चाहिए।

               

विद्यालय के निदेशक शिवम् तिवारी ने कहा कि धूप में ज्यादा देर बाहर नहीं घूमना चाहिए, गर्मियों में धूप से बचना चाहिए। इसलिए धूप से बचाव के लिए जब घर से बाहर निकलते है तो शरीर पूर्ण रूप से कपड़ों से ढका होना अति आवश्यक है। इसके साथ ही बच्चों को पानी का महत्व बताकर इसके संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साहब जां, राकेश सर, विनय गिरी, हर्षदीप,रचित, आकाश,सागर, मीना,श्वेता, निशा ,रिया, उजमा, सुनीता, सविता, प्रिया, आकाश राजभर, ऐश्वर्या , महिमा, प्रतिमा तिवारी संग आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ