ग्राम सभा बारीगांव में विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन
पारंपरिक खेलों के प्रति उमड़ा जनसैलाब, पहलवानों का मनोज कुमार सिंह ने बढ़ाया उत्साहित
बारीगांव नेवादा मड़ियाहूं, जौनपुर | 10 अक्टूबर 2026
आइडियल इंडिया न्यूज़
शैलेश तिवारी मड़ियाहूं जौनपुर
ग्राम सभा बारीगांव नेवादा में नवयुवक कुश्ती दंगल समिति द्वारा आयोजित विराट कुश्ती दंगल में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री मनोज कुमार सिंह सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया तथा अपने दमखम, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
दंगल के दौरान उमड़ा जनसैलाब क्षेत्रवासियों के कुश्ती के प्रति अपार प्रेम, उत्साह और हमारी गौरवशाली पारंपरिक खेल संस्कृति के प्रति गहरे लगाव का परिचायक रहा। अखाड़े में पहलवानों के दमदार दांव-पेच और रोमांचक मुकाबलों ने उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पूरा वातावरण उत्साह, उमंग और खेल भावना से सराबोर नजर आया।
कुश्ती केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा, अनुशासन, साहस और शारीरिक सामर्थ्य की पहचान है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा निखारने, खेल के प्रति समर्पित रहने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नवयुवक कुश्ती दंगल समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद।आप सभी का यह प्रयास ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक खेलों को जीवंत बनाए रखने तथा उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने की दिशा में सराहनीय है।
हमारी परंपरा, हमारी पहचान — कुश्ती से बढ़ेगा युवाओं का सम्मान।
सभी पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ।





0 टिप्पणियाँ