BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

प्रतिष्ठित संस्थान 'काव्यांगन' के आजमगढ़ इकाई के तत्वावधान में भव्य काव्य गोष्ठी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय आजमगढ़ के सभागार में संपन्न

 प्रतिष्ठित संस्थान 'काव्यांगन' के आजमगढ़ इकाई के तत्वावधान में भव्य काव्य गोष्ठी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय आजमगढ़ के सभागार में संपन्न 

आइडियल इन्डिया न्यूज़ 

संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़ 

                  


आजमगढ़ । हिंदी साहित्य की प्रतिष्ठित संस्थान काव्यांगन के आजमगढ़ इकाई के तत्वावधान में एक सरस एवं भव्य काव्य गोष्ठी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यालय श्रीनगर (सियरहां) आजमगढ़ के सभागार में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार तथा काव्यांगन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री महेंद्र राय द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की स्वरचित वंदना विजयेंद्र करुण द्वारा प्रस्तुत किया गया। आए हुए अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत वंदना अपने गीत के माध्यम से संस्था के अध्यक्ष रत्नेश राय रत्न द्वारा किया गया। इसके पश्चात विधिवत् काव्य गोष्ठी प्रारंभ हुआ जिसमें जनपद के आए हुए वरिष्ठ और ख्यातिलब्ध कवियों ने देर शाम तक श्रोताओं को अपनी रचनाओं के माध्यम से बांधे रखा। आए हुए प्रमुख रचनाकारों में मुख्य रूप से शैलेंद्र मोहन राय 'अटपट', दिनेश श्रीवास्तव 'दाहिर' ,रुद्रनाथ चौबे 'रुद्र' ,कौशल कुमार राय ,विजयेंद्र 'करुण',रत्नेश राय 'रत्न', संतोष पांडे, आदित्य आज़मी, संदीप गांधी 'नेहाल' ने काव्यपाठ किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विजयेंद्र श्रीवास्तव 'करुण' द्वारा किया गया। अंत में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री महेंद्र राय ने जीवन में साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि जीवन वही सफल है जिसमें साहित्य का समावेश है। तत्पश्चात राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ