स्व. इंद्रजीत यादव के तेरहवीं के अवसर पर एंटी करप्शन कोर आफ इंडिया के मंडल मीडिया प्रभारी साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने व्यक्त की शोक संवेदना
आइडियल इंडिया न्यूज़
मनोज कुमार पांडेय,आजमगढ़
आजमगढ़। एंटी करप्शन कोर आफ इंडिया के मंडल मीडिया प्रभारी साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस् ने नई ग्राम निवासी समाजसेवी राजधारी यादव के पिता श्री इंद्रजीत यादव के तेरहवीं के अवसर पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख मेहनगर कैलाश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव जिला पंचायत सदस्य आशीर्वाद यादव सपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र यादव बैठौली पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम अवध यादव अनिल पांडे पूर्व दिवानी बार एसोसिएशन के पूर्व सह मंत्री रत्नेश्वर पांडे पिंकू इत्यादि जनपद के गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय इंद्रजीत यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बाके यादव राजधारी यादव ने कहा कि हमारे पिता स्वर्गीय इंद्रजीत यादव के तेरहवीं के अवसर पर आप सभी महानुभाव ने जो श्रद्धांजलि अर्पित की है उसके प्रति हम आभार प्रगट करते हैं।



0 टिप्पणियाँ