BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किया गया वृहद वृक्षारोपण हरिन्द्रा समर्पित वेलफेयर सोसायटी एवं पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट के नेतृत्व में वीर जवानों एवं दिव्यांग जनों में दिखा उत्साह

 माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किया गया वृहद वृक्षारोपण

हरिन्द्रा समर्पित वेलफेयर सोसायटी एवं पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट  के नेतृत्व में वीर जवानों एवं दिव्यांग जनों में दिखा उत्साह

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

जयचंद, वाराणसी 

           

जनपद वाराणसी के छावनी  क्षेत्र अंतर्गत नेहरू पार्क में दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर हरिन्द्रा समर्पित वेलफेयर सोसाइटी , पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट एवं जलांचल प्रगति पथ  के संयुक्त तत्वावधान में   51  पौधों  के  पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। 

                  



जनहित की भावनाओं से परिपूर्ण इस  अनूठे कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह रही कि इस संस्था के साथ देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों और समाज के अत्यंत महत्वपूर्ण अंग,  दिव्यांग जनों ने एक साथ मिलकर पौधारोपण किया । एक तरफ जहां हमारे जांबाज सैनिकों ने प्रकृति की रक्षा के लिए अपना  भरपूर समर्थन दिया वहीं दूसरी तरफ दिव्यांग भाइयों बहनों ने पूरे  उत्साह के साथ मिट्टी डालकर पौधों को नवजीवन दिया।  उल्लेखनीय है कि भौतिक साधन संपन्नता के वर्तमान परिवेश में घर से लेकर दफ्तर तक प्लास्टिक युक्त बर्तन जिसमें भोजन और जल आदि का संग्रहण किया जाता है, जो कि अत्यंत नुकसानदेह और पर्यावरण विरोधी है।

           


 इस क्रम में जल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के गिलासों और बोतलों का पूरी तरह बहिष्कार करते हुए संस्था की संस्थापिका कु. सुनीता साहनी द्वारा पानी के लिए पारंपरिक मिट्टी के घड़े के साथ  मिट्टी के कुल्हड़ भी रखे गए थे ।  देश की पवित्र मिट्टी के कुल्हड़ का उपयोग प्रकृति संरक्षण का सबसे बड़ा जीवंत उदाहरण बना।  पौधारोपण के उपरांत उत्सव की खुशी और मिठास को साझा करने के लिए सभी वीर सैनिको, दिव्यांग जनों ,और संस्था के सदस्यों को भारत की राष्ट्रीय मिठाई जलेबी  खिलाकर मुंह मीठा कराया गया ।इस अवसर पर सभी ने दैनिक जीवन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने और मिट्टी के बर्तनों व पर्यावरण अनुकूल विकल्पो को बढ़ावा  देने का कड़ा संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वांचल वीर सेना के अध्यक्ष सुरेश नागर के साथ बडेलाल यादव  ,विजय बहादुर यादव,  प्रकाश चौधरी, मंता यादव, लाल बहादुर यादव ,भैया लाल यादव ,शशिकांत सिंह विनोद यादव ,रविंद्र यादव डीबी राजभर एवं हरिंद्रा समर्पित वेलफेयर सोसाइटी से सुषमा सिंह,  राधा सिंह, इंजीनियर अरविंद मझवार ,सूचित साहनी, जिलाध्यक्ष,  वि.आई. पी. पार्टी  ,राहुल साहनी, रजत साहनी ,विशेष सिंह दिव्यांग, सौम्या चौधरी दिव्यांग ,मुर्तुजा अहमद दिव्यांग आदि की भूमिका सराहनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ