प्रख्यात साहित्यकार कुन्दन के पिता को अर्पित की गई शोक श्रद्धांजलि
कवि, श्रमिक नेता प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,स्नातक एम एल सी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी, सहित अनेक गणमान्य रहे उपस्थित
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस,प्रमुख संपादक,आजमगढ़
आजमगढ़। मेहनाजपुर के निकट स्थित ग्राम बरवा में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रख्यात साहित्यकार पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन के पिता स्व. देवेन्द्र तिवारी के तेरहवीं पर उन्हें शोक श्रद्धांजलि दी गई ।
मध्य प्रदेश से पधारे ओंकार पीठाधीश्वर योगी रामानंद दास ने श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता की एवं साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने संचालन किया। प्रारंभ में पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, प्रदीप तिवारी, राममणि तिवारी, सत्यदेव तिवारी और प्रधानमंत्री एस पी जी में कार्यरत विजय शंकर तिवारी ने अपने दिवंगत पिता के चित्र का वैदिक रीति से पूजन किया।
कवि, श्रमिक नेता प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,स्नातक एम एल सी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय, प्रदेश युवा अध्यक्ष शिवम तिवारी, जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने स्व. देवेन्द्र तिवारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शत शत नमन किया। अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पी जी आई चक्रपानपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक पांडेय, डॉ. शरद कुमार मिश्रा, सत्यम गुरु, ग्रामीण बैंक के पूर्व आर एम डी. एस. उपाध्याय व बी. डी. शुक्ला , तपेश्वर तिवारी, अनिल सिंह, काली सिंह, राम प्रसाद मिश्र,संजय सिंह,प्रधान राकेश राजभर, अखिलेश तिवारी, विन्ध्यवासिनी सिंह, गिरीश चतुर्वेदी, अभिषेक उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय , आनंदमणि चतुर्वेदी, अंकित उपाध्याय, दिवाकर सिंह, हरगोविंद तिवारी, राम मिलन सिंह, रणविजय सिंह, डा. मयंक चौबे, रितेश पांडेय,राघवेन्द्र राय, अखिलेश राय, सत्यानंद राय , नरेन्द्र पाठक , सुधीश पाठक, जवाहर पाठक, सुभाष श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, श्रीराम मिश्र , बी. एन. सिंह, ओ. पी. मिश्र , रामेश्वर तिवारी, जितेंद्र तिवारी, भूदेव तिवारी, रजनीकांत आदि प्रमुख रहे।



0 टिप्पणियाँ