BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

लोकतंत्र की सजग चेतना हैं पत्रकार : डॉ. संजय शर्मा

 लोकतंत्र की सजग चेतना हैं पत्रकार : डॉ. संजय शर्मा

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

सीताराम गुप्ता अनवार खां मोनू,बहराइच          


        ,🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

बहराइच। मेडिकल कॉलेज सभागार में मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उ.प्र. बहराइच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह पत्रकारिता की गरिमा और सामाजिक सरोकारों का जीवंत संगम बन गया। समारोह में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार शादाब हुसैन को सम्मानित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सजग चेतना होते हैं, जो समाज की धड़कनों को शब्द देते हैं और जनभावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का दायित्व निभाते हैं।

           


  इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आनन्द प्रकाश गुप्ता, के.के. सक्सेना, अनवार खाँ मोनू, ध्रुव शर्मा, जावेद सिद्दीकी सहित अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता समाज को दिशा देने का कार्य करती है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि परिषद रत्न आर.सी. चौधरी एवं सरदार सरजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में संघ की अध्यक्ष विमला मिश्रा एवं मंत्री किरन मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ