नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के अंतर्गत नवयुग कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मानव श्रृंखला का आयोजन
आइडियल इंडिया न्यूज़
अजय कुमार वर्मा लखनऊ
लखनऊ। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को नवयुग कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भारत सरकार द्वारा पारित ऐतिहासिक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन और जन-जागरूकता हेतु एक विशाल मानव श्रृंखला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और समाज को महिला आरक्षण एवं राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के प्रति जागरूक करना था ।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुआ। महाविद्यालय की NSS की स्वयंसेविकाओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर एक लंबी मानव श्रृंखला बनाई। यह श्रृंखला न केवल शारीरिक एकजुटता का प्रतीक थी, बल्कि नए भारत के निर्माण में महिलाओं के संकल्प को भी प्रदर्शित कर रही थी ।स्वयंसेविकाओं ने "नारी शक्ति का हुआ सम्मान, बढ़ेगा भारत का मान" और "सशक्त नारी, समृद्ध भारत" जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ पूरे वातावरण को ऊर्जामय कर दिया।

0 टिप्पणियाँ