भड़काऊ टिप्पणी मामला: मौलाना अब्दुल सालिम बिहार से गिरफ्तार, बहराइच लाए जाने के बाद जेल भेजे गए
आइडियल इंडिया न्यूज़
आनन्द गुप्ता /अनवार खाँ मोनू, बहराइच
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वांछित चल रहे मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम एसटीएफ टीम उन्हें बहराइच लेकर पहुंची, जहां नगर कोतवाली में करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के पश्चात पूरी विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। कोतवाली से बाहर लाए जाने के दौरान उनकी चाल लड़खड़ाती नजर आई और एक पुलिसकर्मी उन्हें सहारा देकर आगे बढ़ा रहा था। गिरफ्तारी की पुष्टि बिहार की अमौर विधानसभा सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान पहले ही कर चुके थे। उन्होंने बताया था कि एसटीएफ ने मौलाना को अमौर क्षेत्र से हिरासत में लिया है। ज्ञात हो कि 6 मार्च को रमज़ान माह के दौरान मौलाना द्वारा सीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया था। विभिन्न हिंदूवादी संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसी के क्रम में 8 मार्च को विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा संख्या 48/2026, धारा 196(1), 299, 353(1)(C) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2026 को समय लगभग 06:05 बजे अभियुक्त मोहम्मद सालिम को विवेचना के दौरान पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ