हरिऔध जयंती 15 को, हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान एवं नेहा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में - सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक, आजमगढ़
आजमगढ़। महाकवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की जयंती नगरपालिका स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 15 अप्रैल 2026 को दोपहर 1बजे से आयोजित की गयी है।
हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान एवं नेहा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. डी. एम. सदर श्री नरेन्द्र कुमार गंगवार हैं , कवि पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन अध्यक्षता और साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस संचालन करेंगे। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा देवी जायसवाल विशिष्ट अतिथि और कार्यक्रम संयोजक रवि कुमार जायसवाल हैं।


0 टिप्पणियाँ