BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छोटे बच्चों के द्वारा अलग-अलग सब्जियों और फूल को किया गया प्रदर्शित

 लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छोटे बच्चों के द्वारा अलग-अलग सब्जियों और फूल को किया गया प्रदर्शित 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संजय पांडेय सरस,प्रमुख संपादक, आजमगढ़ 

आजमगढ़ । लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के तत्वाधान में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें   छोटे  बच्चों के द्वारा अलग-अलग सब्जियों और फूल को प्रदर्शित किया गया ।  रैंप वॉक के द्वारा इस "ब्रेन विस्टा प्रदर्शनी"(Brain Vista Exhibition) में अलग-अलग विषय को अलग-अलग तरीके से प्रदर्शित किया गया। इसमें अलग-अलग राज्यों को दिखाया गया। विज्ञान प्रोजेक्ट व  डांस  प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीठासीन अधिकारी मुकेश कुमार सिंह (H J S) और स्पेशल अतिथि SDM सदर नरेंद्र कुमार गंगवार के द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का आरंभ किया गया। 

           


       


माननीय मुख्य अतिथि को विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत यादव जी और फाउंडर श्री लालचंद यादव जी  के द्वारा मुख्य अतिथि को  पुष्प ,शॉल व प्रतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हमारे विद्यालय के मुख्य अतिथि द्वारा,  बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रत्येक मॉडल की अलग-अलग व राज्यों को बच्चों के द्वारा दिखाया गया उसकी अवलोकन किया तथा उसकी बहुत प्रशंसा की । उनका कहना था की बच्चो द्वारा बनाए गए मॉडल सराहनीय है। बच्चे देश के  उज्ज्वल भविष्य है और इसे सवारने की जिम्मेदारी आपकी ( प्रबंधक) है। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल द्वारा जो यह प्रदर्शनी करायी गई इससे बच्चो के अंदर छुपी प्रतिभा मे निखार आएगा।

               


                  स्पेशल गेस्ट द्वारा प्रत्येक मॉडल का अवलोकन किया गया तथा उनका कहना था कि कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं तक के बच्चो ने अपने प्रतिभानुसार कई प्रकार के मॉडल बनाए और रिएक्शंस को दिखाया। जैसे - डिस्प्लेसमेंट रिएक्शंस,डबल डिस्प्लेसमेंट रिएक्शन ,एग्जॉथर्मिक रिएक्शन,चंद्रयान - 3 मिशन, होलोग्राम , माइक्रोस्कोप, राममंदिर ,महाकालेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर ,सबसे अद्भुत वैष्णो देवी मंदिर ,विश्वनाथ मंदिर ,स्मार्ट सिटी,इत्यादि।।इस अवसर पर लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक ने  मुख्य अतिथि,स्पेशल अतिथि व अभिभावक गण का "ब्रेन विस्टा प्रदर्शनी" के सफल आयोजन के लिए बहुत - बहुत धन्यवाद दिया । इनका कहना था की बच्चे व स्कूल के टीचर की कड़ी मेहनत के वजह से बच्चो ने कई प्रकार के मॉडल तैयार किए व उनके बारे मे विस्तार से सभी अभिभावकों को बताया। हमारा उद्देश्य है की पढ़ाई के साथ - साथ बच्चो द्वारा अपने बनाए गए मॉडल के बारे में जाने ।  इस कार्यक्रम का आयोजन इसीलिए किया गया हैं कि बच्चे नए - नए आविष्कार कर के , देश व स्कूल का नाम रोशन करे।  कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने किया, इस कार्यक्रम में दीवानी न्यायालय संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष  श्रीवास्तव, धर्मिक कवि सुभाषचंद्र तिवारी कुंदन ’ प्रदीप राय,संतोष चौरसिया , यादवेंद्र यादव, बादल उपाध्याय , शशिकांत यादव, निदेशक प्रदीप राय,राजीव लाल श्रीवास्तव, आदि अभिभावक गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ