BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रयास वेलफेयर सोसाइटी को “जीवन रक्षक अवार्ड” अध्यक्ष जमाल अख़्तर (नदीम) प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित

 राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रयास वेलफेयर सोसाइटी को “जीवन रक्षक अवार्ड”

अध्यक्ष जमाल अख़्तर (नदीम) प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित

                 


आइडियल इंडिया न्यूज़ 

जावेद अंसारी मऊ 

शहनाई पैलेस गाज़ीपुर में जीवन रक्षक फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह में देशभर से आए स्वैच्छिक रक्तदाताओं, सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मऊ नाथ भंजन की सामाजिक संस्था प्रयास वेलफेयर सोसाइटी को रक्तदान एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था के अध्यक्ष जमाल अख़्तर (नदीम) को …श्री मनोज सिन्हा उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) के पुत्र अभिनव सिन्हा एवं डॉ० डी. पी. सिंह जी के हाथों… प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मीडिया से बात करते हुए जमाल अख़्तर (नदीम) ने कहा कि ये सम्मान प्रयास टीम को समर्पित है, यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि प्रयास वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े सभी स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा करना है और आगे भी रक्तदान, सामाजिक जागरूकता एवं ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए संस्था निरंतर प्रयास करती रहेगी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आते हैं। रक्तदान से न केवल आपातकाल में ज़रूरतमंदों की जान बचती है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। एक यूनिट रक्तदान से …तीन लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सकती है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ