यहां कागजों पर ही चली पानी टंकी, हवा में तैर रहा है सरकारी आदेश
वर्ष 2012 में तत्कालीन विधायक हाजी रमजान ने किया था लोकार्पण, बूंद बूंद को तरस रहे लोग
आइडियल इंडिया न्यूज़
सीताराम गुप्ता श्रावस्ती/बहराइच
श्रावस्ती। ग्राम पंचायत गिलौला के लोधन पुरवा में पेयजल के लिए बनाई गई पानी टंकी शोपीस बनकर रह गई है। पेयजल के लिए बनाई गई टंकी का आधा अधूरा निर्माण लोगों को पानी नहीं दिला पा रहा है लोकार्पण का पत्थर प्रशासनिक लापरवाही का नमूना बना हुआ है गिलौला के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोधन पूरवा में बड़ी पानी टंकी का निर्माण कराया गया था इससे पूरे गिलौला बाजार के लोगों को सप्लाई दी जानी थी निर्माण का कार्य पूरा होते ही वर्ष 2012 में तत्कालीन विधायक हाजी मोहम्मद रमजान ने लोकार्पण भी कर दिया।
लेकिन पानी टंकी से पानी नहीं निकला। लोकार्पण को12साल बीत रहे हैं लेकिन लोगों को पूर्ण भर भी पानी नहीं मिला इस पर स्थानीय लोग प्रशासनिक कार्य शैली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं तिलोला निवासी संजय शुक्ला कहते हैं कि बाजार में कहीं पर जल की व्यवस्था नहीं है ऐसे में बाजार आने वाले ग्रामीण अपने सामान की रखवाली करें या फिर पानी की तलाश करें । सुबह का निवासी राधे श्याम त्रिपाठी बाजार आए थे दोपहर में अधिक धूप होने पर वहां भी पानी की तलाश में भटकते दिखे। व्यापारी पुत्तू जायसवाल कहते हैं कि यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है फिर भी पैर जल की व्यवस्था नहीं है कई बार जिम्मेदारी से फरियाद की गई लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई बाजार में आए कमोलिया निवासी संतोष जायसवाल का कहना है कि यहां पर जल की समस्या काफी दिनों से है स्थानीय लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन खराब पड़ी पानी टंकी को ठीक करने की जहमद कोई नहीं उठा रहा है घनश्याम का कहना है कि पानी लेने जाने के लिए गर्मी के मौसम काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है ना तो पानी टंकी चल रही है और ना ही हैंडपंप भी ठीक है ऐसे में लोगों को छोटे नालों पर निर्भर रहना पड़ता है मनीष कुमार ने बताया है कि प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं देता है केवल कागजों में ही पानी टंकी को चलाया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ