BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

कृष्णा पब्लिक स्कूल बरदह का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बच्चों को किया प्रेरित

 कृष्णा पब्लिक स्कूल बरदह का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बच्चों को किया प्रेरित


आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस ,प्रमुख संपादक आजमगढ़

           

  

बरदह, आजमगढ़ । क्षेत्र के कृष्णा पब्लिक स्कूल, बरदह में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक राजेश राय के नेतृत्व में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मार्टिनगंज की *एसडीएम दिव्या सिकरवार* विशिष्ट अतिथि बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह तथा पत्रकार-साहित्यकार संजय कुमार पांडे उपस्थित रहे।

   



कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्र-छात्राओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, संगीत, नाटक, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विद्यालय के प्रबंधक राजेश राय ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

              


        


*मुख्य अतिथि एसडीएम दिव्या* सिकरवार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “आज का युग डिजिटल है, लेकिन मोबाइल का अत्यधिक उपयोग आपके भविष्य के लिए बाधा बन सकता है। आप सभी विद्यार्थी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। आपके माता-पिता अपने सपनों को त्यागकर आपके सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करते हैं। इसलिए लगन और अनुशासन के साथ अध्ययन करें और अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करें।”
*थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह* ने कहा, “अनुशासन और मेहनत सफलता की पहली सीढ़ी है। छात्र जीवन में यदि आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे तो भविष्य स्वतः उज्ज्वल होगा।”
*पत्रकार-साहित्यकार संजय कुमार पांडे* ने कहा, “शिक्षा ही वह आधार है जो व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलाती है। बच्चों को अपनी प्रतिभा को पहचानकर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।”
इस अवसर पर न्यूज़ भारत 24 के एडिटर इन चीफ रवि दीक्षित, डॉक्टर संजय श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य वेद प्रकाश राय,अनिल तिवारी,डॉक्टर सदाशिव तिवारी, रविंद्र तिवारी,अनिल तिवारी,मनोज राय, अनिल राय, अमित बिंद सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ