विद्यार्थी परिषद के उपज के रूप में जाने जाते हैं पूर्वी मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ल
शीर्ष नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह का आभार,हर बूथ करूंगा मजबूत - दीपक शुक्ल
आइडियल इंडिया न्यूज़ धीरज पांडे मिर्जामुराद वाराणसी
वाराणसी - ग्रामीण अंचल से लेकर लोकसभा विस्तारक के रूप में कार्य किए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पूर्वी दीपक शुक्ल ने बताया कि 1994 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आई टी सी के साथ ही साथ 1999से 2006 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यों का निष्पादन विश्व विद्यालय इकाई के मंत्री के रूप में दायित्वों का निर्वहन किए।2017 से लेकर 2019 तक पनियरा विधानसभा के विस्तारक के रूप में,2024 लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी ने दीपक शुक्ल के कार्यों को देखते हुए प्रतापगढ़ लोकसभा का विस्तारक बनाकर प्रतापगढ़ में भेजा इस प्रकार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ ही साथ दीपक शुक्ल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उपज के रूप में अपनी पहचान बनाई उसी निष्ठा व ईमानदारी पूर्व किए गए कार्यों का ही परिणाम हैं कि आज शीर्ष नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा पूर्वी मंडल का बागडोर सौंपा गया।
दीपक शुक्ल ने कहा कि विधायक अनिल त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह व पार्टी द्वारा दायित्व सौंपा गया हैं उसको पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का कार्य करूंगा व भारतीय जनता पार्टी का हर बूथ मजबूत बनाने का कार्य करूंगा।

0 टिप्पणियाँ