BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

नहीं बर्दाश्त हुई प्रसव पीड़ा,तो ख़ुद ही चाकू से पेट फाड़कर निकाला ब

 नहीं बर्दाश्त हुई प्रसव पीड़ा,तो ख़ुद ही चाकू से पेट फाड़कर निकाला बच्चा

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

अनवार खां मोनू, बहराइच 

                                


बहराइच: जनपद से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. प्रसव पीड़ा का दर्द सहन न कर पाने पर एक महिला ने अपनी पेट चाकू से फाड़ कर नवजात बेटी को बाहर निकाल लिया. गंभीर हालत में महिला व नवजात को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां के डांक्टरों ने गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल ग्राम की रहने वाली 34 वर्षीय ननकई के पति बड़कऊ की करीब 6 माह पहले मृत्यु हो चुकी है. पेट, से ननकई की आज अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. दर्द बर्दाश्त ना होने पर ननकई ने चाकू से अपना पेट फाड़ लिया और नवजात बेटी को बाहर निकाल लिया।जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी, फौरन ननकई को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला व बच्चों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है । डॉक्टर राजेश सोनकर व डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि महिला ने किसी धारदार हथियार से पेट फाड़ लिया था. जिसे फखरपुर सीएचसी से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था. यहां भी इलाज के बाद जब हालत में सुधार नहीं दिखा तो महिला को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। नवजात स्वस्थ है जिसे महिला विंग के एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है. वहीं महिला द्वारा किए गए इस कार्य के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ

 है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ