पूर्वांचल सहित देश के जाने-माने कवियों जमावड़ा ,ग्राम्या का कवि सम्मेलन व मुशायरा आज
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार अग्रहरि अहियापुर जौनपुर
जौनपुर। पूर्वांचल के जाने-माने कवियों और शायरों का जमावड़ा इस वर्ष फिर नगर पालिका परिषद स्थित टाउन हॉल के मैदान में आज 28 फरवरी को होने जा रहा है। बीते चार दशक से साहित्य की अनवरत अलख जगाने में ग्राम्या साहित्यकार कल्याण परिषद का विशिष्ट योगदान बना हुआ है। आज के बदलते इस दौर में इस संस्था का योगदान साहित्यकारों और बुद्धि जीवियों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
खासतौर पर आज की युवा पीढ़ी को ऐसे आयोजनों से तमाम सीख और अपनी पुरानी रोचक जानकारियां भी सीखने को मिलती हैं।
यह भी बताते हुए बड़ा फक्र हो रहा है कि जिले की इस प्रसिद्ध संस्था की पहल पर पिछले 45 वर्षों से चले आ रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मुशायरे में जनपद सहित आसपास के जिलों से तथा देश के अन्य भू भागों से कवि एवं शायर पधार रहे हैं
इस वर्ष 28 फरवरी को होने वाले इस ऐतिहासिक कवि सम्मेलन और मुशायरा में आने वाले नामचीन कवियों और शायरों में
सर्व श्री नसरुल्ला नसीर, श्रीमती शकुंतला शुक्ला, डा0 विभा तिवारी, राजेश पांडेय एडवोकेट , डा प्रमोद वाचस्पति, अमृत प्रकाश , राजेश दादा अहमद निसार जौनपुरी, ,अखिलेश शुक्ल रसिक , अनिल उपाध्याय, बिहारी लाल अम्बर, जया मिश्रा, डंडा बनारसी, डा0 रणजीत सिंह , हरेन्द्र जख्मी, संदीप सरगम, संजय सिंह सागर,
प्रीति श्रीवास्तव, डा0बृजेश यदुवंशी, अशोक मिश्र, सुशील दूबे, अंसार अहमद, मोनिश जौनपुरी ,शेषमणि पाण्डेय, गिरीश श्रीवास्तव ,आशुतोष पाल, चन्द्र मणि पांडेय, बेहोश जौनपुरी, सुमित शिवम मौर्य सहित तमाम कवि एवं शायर पधार रहे हैं । इस आशय की जानकारी सम्पादक आदर्श कुमार व सतीश चन्द्र शुक्ल सत्पथी ने दी है।
कार्यक्रम की भव्य तैयारी में लगे वरिष्ठ पत्रकार और संपादक ने जनपद वासियों से अपील किया है कि
शहर में होने वाले इस ऐतिहासिक कवि सम्मेलन और मुशायरा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें ।
आपको बता दें कि यह संस्था पिछले दो दशक से पांच जनपद स्तरीय अधिकारियों का सम्मान उक्त मंच पर अनवरत किया है ।
इस वर्ष भी सम्मानित होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ