BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सस्ता हुआ सोना-चांदी, शादी विवाह के मौसम में लोगों को कुछ राहत

 सस्ता हुआ सोना-चांदी, शादी विवाह के मौसम में लोगों को कुछ राहत 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

शिवाजी रतन कांबले, पुणे महाराष्ट्र 

                  


पुणे। सोने और चांदी के भाव में आज एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। 1 और 2 फरवरी को आई भारी गिरावट के बाद 5 फरवरी को भी कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स इसे सोना-चांदी के रिकवरी फेज का हिस्सा बता रहे हैं, जहां भाव कभी ऊपर तो कभी नीचे जा रहे हैं।MCX पर आज 24 कैरेट सोने का भाव 2777 रुपये गिरकर खुला, जिसके बाद सोना 150268 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।वहीं चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट देखी गई। चांदी 16131 रुपये सस्ती होकर सुबह 9:06 बजे 252719 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती नजर आई।विशेषज्ञों के मुताबिक, 3 और 4 फरवरी की तेज़ी के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। रिकॉर्ड तेजी के बाद बड़े निवेशक लाभ बुक कर रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बना है।इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में स्थिरता भी गिरावट की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। डॉलर में और कमजोरी न आने से सोने को ऊपर जाने के लिए नया सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। MCX पर आज गोल्ड के फरवरी कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायर हो रहे हैं और ट्रेडर्स अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट्स में शिफ्ट कर रहे हैं। इस रोलओवर प्रक्रिया के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव और हल्की गिरावट आम तौर पर देखने को मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ