शेरवानी की जगह कफन हुआ नसीब; बाइक सहित नहर में गिरने से दूल्हे की मौत, आज थी शादी
आइडियल इंडिया न्यूज़
अखिलेश मिश्रा बाग़ी, मिर्जापुर
मिर्जापुर: घर में मंगल गीत बज रहे थे और परिवार-रिश्तेदार हंसी खुशी बारात जाने की तैयारी में थे. इसी बीच ऐसा कुछ हुआ कि बारात की जगह दूल्हे की अर्थी निकली. विवाह से पहले ही खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, लालगंज थाना क्षेत्र के निनवार दक्षिण गांव निवासी पुष्पेंद्र और उसके भाई उपेंद्र का एक दिन पहले तिलक संपन्न हुआ था. आज यानी गुरुवार को बारात जाने वाली थी. घर में रिश्तेदार जुटे थे, महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं. इसी बीच सुबह पुष्पेंद्र लालगंज जाने के लिए बाइक से निकला था. इसी दौरान दक्षिण गांव के पास अनियंत्रित बाइक सहित दूल्हा पुष्पेंद्र बाणसागर नहर में जा गिरा.
इधर रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने बाइक को नहर में परिजनों को सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचकर बाइक पहचान की. इसके बाद तलाश की गई तो अचेतावस्था में पुष्पेंद्र थोड़ी दूर पर मिला. परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बावजूद भी घर परिजन मंडलीय अस्पताल ले गए, लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दूल्हे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है. लालगंज थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुष्पेंद्र दो भाइयों में बड़ा था. दोनों भाइयों को एक दिन पहले तिलक हुआ था. आज बड़े भाई का बारात जाना था. पूरे मामले की जांच की जा रही है

0 टिप्पणियाँ