श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान घाट में फूलों की होली का आयोजन में भक्तों का विशाल जनसमूह
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार अग्रहरि अहियापुर जौनपुर
श्री राधा गोविंद देव जी, मंदिर हनुमान घाट में फूलों की होली का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने भगवान पर पुष्प वर्षा कर अर्थात फूल बरसा कर भगवान से होली खेली और सभी भक्तों ने एक दूसरे पर फूलों और गुलाल द्वारा होली खेल हर्ष विभोर हो गए ।
मंदिर प्रांगण में भक्ति गीत और संकीर्तन हुआ जिसमें सभी भक्तों ने मुख से गाए। भक्ति गानों पर और संकीर्तन में महिलाएं पुरुष और बच्चों ने खूब झूमे और आनंद में भाव विभोर हो गए । जिससे वहां का पूरा वातावरण श्री राधा कृष्ण नाम से गुंजायमान हो गया।
वहां से आने-जाने वाले लोगों ने भी भगवान के आयोजन में हुए भक्ति गानों और संकीर्तन पर खूब आनंद उठाया। तत्पश्चात भगवान की महाआरती हुई और प्रसाद वितरण हुआ ।इस कार्यक्रम में सभी भक्तजन उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ