BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

बड़ी मात्रा में पकड़ी गई नकली लिव-52 टैबलेट। आरोपी गिरफतार

बड़ी मात्रा में पकड़ी गई नकली लिव-52 टैबलेट। आरोपी गिरफतार 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

डा ए के गुप्ता, द्वारका ,नई दिल्ली 

                


नई दिल्ली। सोनीपत में तैयार कर मेरठ में पैक हो रही थी लीवर की नकली दवाइयां! 50 हजार से अधिक का माल पकड़ा गया ।



पुलिस ने हिमालय वेलनेस के ब्रांड से नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। इन दवाइयों में सोनीपत, मेरठ और गाजियाबाद कनेक्शन सामने आया है। गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लीवर की नकली दवाइयां बना रहा था। सोनीपत में यह नकली दवाइयां बनाई जा रही थी और फिर मेरठ में इन्हे पैक करके बाजार में उतारने की तैयारी थी। पुलिस ने 50 हजार से अधिक यूनिट जब्त की हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गैंग का नेटवर्क कहां तक फैला है।

             

  

बड़ी मात्रा में मिली फेक मेडिसिन्स 

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से LIV-52 की 50 हजार टेबलेट के अलावा 500 रेपर शीट,1200 प्लास्टिक की बोतल और एक वैगन आर कार बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मयंक अग्रवाल पुत्र सतीश निवासी मोदीनगर, अनूप गर्ग पुत्र घनश्याम निवासी दिल्ली, तुषार ठाकुर पुत्र ओमदेव निवासी गाजिबाद, आकाश ठाकुर निवासी गाजियाबाद और नितिन त्यागी पुत्र राजेश्वर त्यागी निवासी निवाड़ी को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है। पुलिस अब फरार साथी की की भी तलाश कर रही है। इसके साथ ही जहां-जहां से ये लोग कच्चा माल लेते थे उनकी भी तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ