यूजीसी के काले कानून के खिलाफ करणी सेना 28 फरवरी को घंटाघर से सवर्ण स्वाभिमान यात्रा निकालेगी
आइडियल इंडिया न्यूज
अखिलेश मिश्र "बागी" मीरजापुर
करणी सेना मीरजापुर के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि यूजीसी कानून के खिलाफ 28 फरवरी को घंटाघर के मैदान से सवर्ण स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी यह शहर में भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने के बाद इसका समापन होगा , उन्होंने यूजीसी के काले कानून को वापस लेने के लिए सरकार से मांग करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति ,जातिगत राजनीति, ना तो भारत संविधान का स्वरूप रही है और ना ही भारत देश की संस्कृति रही है । वर्तमान समय में जातिगत राजनीति करके पार्टियां अपना उल्लू सीधा कर रही हैं , वर्तमान सरकार द्वारा यूजीसी का जो काला कानून लाया गया है उसे समूचा सवर्ण समाज पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते सवर्णों पर पहले से ही काफी अत्याचार हो रहा है । सवर्ण समाज अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार की दूषित मानसिकता राजनीति से उठकर अब स्कूल कॉलेज तक पहुंच गई है जो बहुत ही खराब है ,और छात्रों को भी राजनीति में शामिल किया जा रहा है और देश को बर्बाद करने की यह नीति है। करणी सेना जिला इकाई व हम सभी स्वर्ण समाज इस यूजीसी के काले कानून का विरोध करते हैं और इसे वापस लेने की मांग करते हैं। और यदि सरकार ने यूजीसी का काला कानून वापस नहीं लिया तो इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने से सवर्ण समाज पीछे नहीं रहेगा। करणी सेना ने सभी
सामान्य वर्ग के लोगो का आह्वाहन करते हुए 28 फरवरी को समय 11:00 बजे घंटाघर मैदान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सवर्ण स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाए।

0 टिप्पणियाँ