BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

त्योहारी सीजन में 140 प्रतिष्ठानों से लिए गए 40 नमूने, मिलावट खोरों में हड़कंप

 त्योहारी सीजन में 140 प्रतिष्ठानों से लिए गए 40 नमूने, मिलावट खोरों में हड़कंप

आइडियल इंडिया न्यूज़ 
रीतेश मोदनवाल रामदयाल गंज जौनपुर 
              


जौनपुर । सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जौनपुर ने अवगत कराया है कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 19.02.2026 से 28.02.2026 तक संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जनपद जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में खाद्य सचल दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण, जौनपुर द्वारा दिनांक 27.02.2026 को जनपद जौनुपर के विभिन्न बाजारों में स्थित अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ खोया का 04 नमूना, सूजी का 01 नमूना एवं दूध का 01 नमूना, सरसो तेल का 01 नमूना, डोडा बर्फी का 01 नमूना एवं सूजी का 01 नमूना संग्रहीत किया गया है । इस प्रकार आज दिनांक को 13 प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों का कुल-09 नमूना संग्रहीत करके जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। 
      
        निरीक्षण के दौरान 02 अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों पर मानव उपभोग के उपयुक्त न पाये जाने पर खाद्य पदार्थ मिल्क केक लगभग 125 कि.ग्रा. (अनुमानित मूल्य रू0 16250) एवं खाद्य पदार्थ डोडा बर्फी लगभग 100 कि.ग्रा. (अनुमानित मूल्य रू0 20000) को नियमानुसार मौके पर विनष्ट करवाया गया ।  
         इस प्रकार दिनांक 19.02.2026 से दिनांक 27.02.2026 तक जनपद जौनपुर के कुल- 140 विभिन्न प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल-40 नमूनें संग्रहीत कर नियमानुसार जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई इत्यादि की कमी पाये जाने पर कुल-32 खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया । निरीक्षण के दौरान 02 अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों पर मानव उपभोग के उपयुक्त न पाये जाने पर खाद्य पदार्थ मिल्क केक लगभग 125 कि.ग्रा. (अनुमानित मूल्य रू0 16250) एवं खाद्य पदार्थ डोडा बर्फी लगभग 100 कि.ग्रा. (अनुमानित मूल्य रू0 20000) को नियमानुसार मौके पर विनष्ट करवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ