BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम्प्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है : रवि शंकर गिरी

 भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम्प्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है : रवि शंकर गिरी

आइडियल इंडिया न्यूज , शरद कपूर,बिन्दू मौर्या सीतापुर

 

 

लहरपुर सीतापुर कस्बे के मोहल्ला कजियारा  स्थित एफ आई सी टी कम्प्यूटर अकादमी का  वार्षिकोत्सव और प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ संपन्न। कार्यक्रम में  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवि शंकर गिरी, सांसद सीतापुर प्रतिनिधि एहतिशाम बेग 'अच्छे' और सैय्यद मोहम्मद आजम ने भी प्रतिभाग किया।अकादमी के प्रबंधक फ़ैज़ान बेग ने अतिथियों का स्वागत किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि शंकर गिरी ने अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम्प्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है, क्योंकि जीवन में हर क्षेत्र में कदम ,कदम पर इसकी सभी को आवश्यकता पड़ती है, उन्होंने कहा कि सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आनलाइन आवेदन और पंजीकरण करवाना आवश्यक होता है और कम्प्यूटर का ज्ञान न होने के कारण लाभार्थियों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस लिए अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ साथ कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी करवाएं जिससे वह जमाने से कदम मिलाकर चल सकें। समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि एहतिशाम बेग ने कम्प्यूटर साक्षरता पर कहा कि, कम्प्यूटर के महत्व को देखते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को विशेष रूप से छात्रों को कम्प्यूटर की जानकारी बहुत आवश्यक है ,क्योंकि आज के दौर में रोजगार हासिल करने में कम्प्यूटर का ज्ञान बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहा है, सरकारी और प्राइवेट सभी प्रकार की नौकरी में कम्प्यूटर का ज्ञान आवश्यक होता है इस लिए बेहतर जीवन के लिए कम्प्यूटर में दक्षता हासिल कर के सफलता प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में 36 छात्र-छात्राओं को दक्षता प्रमाण-पत्र वितरित किए गये। इस मौके पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अकादमी के प्रबंधक फ़ैज़ान बेग ने अतिथियों और अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर छात्रों के अलावा अभिभावक भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ