विंटर कप स्वर्गीय संतोष वर्मा राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभांरभ
आइडियल इंडिया न्यूज़विशाल सिंह तरवां आजमगढ़
बनगांव में फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि रोशन सिंह जिला उपाध्यक्ष यूज़न सभा आजमगढ़ रहे।
तरवां विकास खंड के बनगांव में सोमवार को फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल के आयोजन से प्रतिभा निखरती है। और खेल हम सभी के लिए उतना ही आवश्यक है जितना हमारे शरीर को ऑक्सीजन, खेल से मानसिक शारीरिक और बौधिक विकास होता है इस अवसर पर शैलेंद्र वर्मा ,सतीश सिंह ,गुड्डन ,शिवम सिंह बरनवाल नौशाद , आज़मी प्रिंस सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ