BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

हाइवा के टक्कर से दो विद्युत पोल धराशाई आधा दर्जन गांव की विद्युत बाधित

हाइवा के टक्कर से दो विद्युत पोल धराशाई आधा दर्जन गांव की विद्युत बाधित

आइडियल इंडिया न्यूज़ ,
धीरज पांडे मिर्जामुराद वाराणसी

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के  कर्मी बाजार में देर रात  मिट्टी ढोने वाली हाइवा गाड़ी से 440 बोल्ट बिजली की दो पोल तोड़ दी तथा एक नीम के पेड़ को भी क्षतिग्रस्त  कर दिया विद्युत पोल टूटने से लगभग आधा दर्जन गांव सहित एयरपोर्ट की भी के विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।ग्रामीणों ने तत्काल विरोध करते हुए तीन हाईवा गाड़ी को खड़ी कर दी और ड्राइवर मौके से फरार हो गए रात को चौकी इंचार्ज बाबतपुर पहुंचकर ग्रामीणों से तहरीर लेकर चले गए अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं एसडीओ विद्युत को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई  गई वहीं अगर दिन रहा होता तो कई हादसे हो सकते थे।
सूत्रों के अनुसार इधर कई दिनों से रात को मिट्टी बेचने का कार्य चल रहा है जिसमें पुलिस के मिली भगत  से सरकारी मिट्टी को ऊंचे दाम पर बेचने का कार्य हो रहा है।

हादसे से उच्चधिकारी भी है मौन
ग्रामीणों के विरोध पर मौके पर पहुचे विजली कर्मचारी देर रात तक विजली आपूर्ति को बहाल करने का 
कर रहे है प्रयास
वहीं ग्रामीणो का आरोप  है कि हाइवा चालक पूरी तरह शराब के नशे की हालत मे  थे  बातचीत के दौरान नहीं दिया कोई  जबाब  और मौके से  गाड़ी छोड़कर चले गए। वही बाबतपुर चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा से पूछने पर उन्होंने बताया कि मौके पर तो मैं गया था लेकिन हमें कोई तहरीर नहीं मिली है इस मौके पर विनय कुमार,मोनू , आनंद पटेल, सूर्यबली, प्रशांत वर्मा, अभिषेक पटेल ,राजेश कुमार, मुरारी गुप्ता प्रमुख रूप से रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ