BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां. बेटे की मौत, एक महिला गंभीर

 ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां. बेटे की मौत, एक महिला गंभी

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

राहुल गौतम मछली शहर जौनपुर 

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक की बड़ी मां की हालत नाजुक बनी हुई है।

            मीरगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सरोज पुत्र रमाशंकर सरोज उम्र लगभग 25 वर्ष अपनी माता मंजू देवी उम्र लगभग 48 वर्ष और बड़ी मां फोटो देवी उम्र लगभग 55 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलवार को बाजार आए हुए थे। बाजार से घर वापस जाते समय चुंगी चौराहे के पास से जैसे ही गुजर रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आने से मंजू देवी की मौके पर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में घायल फोटो देवी अरविंद कुमार सरोज को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने अरविंद को मृत्यु घोषित कर दिया और फोटो देवी की हालत गंभीर देखकर वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गयाहै। 

         इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपनी माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और इसकी एक वर्ष की पुत्री है। एक तरह की यह मान लिया जाएं कि अब इसका पूरा परिवार उजड़ गया है।

         घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और मां बेटे की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ