डेढ़ करोड़ के गबन मे प्रधान सचिव बीडीओ और जेई पर हुआ मुकद्दमा
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजकमल मिश्र
महराजगंज जौनपुर ! क्षेत्र के ग्राम सभा चारों में प्रधान ने एक करोड 58 लाख का गबन कर लिया जांच के बाद मुकदमा दर्ज हो गया है मामला है 2015- 2020 के मध्य का ग्राम सभा चारों में प्रधानी का चुनाव जीते शिवनाथ यादव पूरा कार्यभार पुत्र बृजेश यादव को दे दिये। तब भ्रष्टाचार का खेल शुरू हुआ। कई प्रकार से भ्रष्टाचार किया गया । सड़क, नाली, खड़ंजा, शौचालय, आवास, हैंड पाइप मरम्मत इन सब में बिना कार्य कराए पैसा निकाल लिया गया अपने रिश्तेदार के खाते में भी पैसा भेजें प्रधान शिवनाथ यादव अपने रिश्तेदार प्रतापगढ़ निवासी नरसिंह यादव पुत्र धर्मदेव यादव ग्राम पीठापुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ के अकाउंट नंबर 432502011005046 में भेजा गया ।
जिसमें ब्लॉक कई अधिकारियों ने मिलकर लूटपाट किए। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी ,धर्मराज जेई, सेक्रेटरी संतोष दुबे, प्रमुख रूप से शामिल रहे कई फर्मो के द्वारा गलत बिल वाउचर बनाकर पैसे निकाले गये जो इस प्रकार हैं-- शिवजी इंटरप्राइजेज, पामस ईट उद्योग, रूद्र एंटरप्राइजेज, शिव शंकर स्पेन पाइप उद्योग, सूर्या ब्रिक्स और टाइल्स, पावर ईट उद्योग, आर एन ईंट उघोग एंड सीमेंट एजेंसी, आदि कई फर्मों पर भ्रष्टाचार का खेल खेला गया । यह सब जांच जिलाधिकारी और हाई कोर्ट के आदेश पर किया गया।
जांच कर्ता जिला गन्ना अधिकारी ने 36 बिंदुओं पर जांच किये। सभी आरोप सही पाए गए । बिना काम किये पैसा निकाला गया है । सभी आरोपियों के खिलाफ थाना महराजगंज में एफआईआर दर्ज कर कर लिया गया है।

0 टिप्पणियाँ