मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत
आइडियल इंडिया न्यूज़जावेद अंसारी,मऊ
मोहम्मदाबाद। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमारी, अमरहट, खुरहट एवं भौवरेपुर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय एवं निराश्रित लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से राहत पहुंचाना और जरूरतमंदों की मदद करना रहा।
कार्यक्रम में मऊ पुलिस अधीक्षक श्रीमान इलामारन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार गौरव जी, कांगो लेखपाल के कर-कमलों द्वारा कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गरीब, दिव्यांग, विधवा एवं असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में श्री विनोद कुमार उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, राम पुकार प्रजापति, कार्तिकेय पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार किए जाएंगे।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने आयोजनकर्ताओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम गरीबों और असहायों के लिए बड़ी राहत साबित होते

0 टिप्पणियाँ